
फोटो: BBC News Hindi
शॉट पुट चैंपियन तेजिन्दर पाल सिंह तूर का हुआ टोक्यो ओलंपिक मे चयन
पंजाब के शॉट पुट खिलाड़ी तेजिंदर पाल सिंह तूर ने टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई करने के साथ नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया है। तेजिंदर पाल सिंह तूर ने इंडियन ग्रां प्रिक्स में 21.49 मीटर की दूरी तक गोला फेंककर यह उपलब्धि हासिल की। इस इवेंट में उन्होंने राष्ट्र रिकॉर्ड और एशियाई रिकॉर्ड भी बनाए। अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़कर वह टोक्यो ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई करने वाले 11वें भारतीय एथलीट बन गए हैं।