
फोटोः India TV News
स्पेसएक्स के मिशन इंस्पिरेशन-4 के तहत अंतरिक्ष यात्रा से धरती पर वापस लौटे चार आम लोग
स्पेसएक्स के इंस्पिरेशन-4 मिशन के तहत चार आम नागरिक सितंबर 18 के शाम करीब 7:07 बजे अपनी अंतरिक्ष यात्रा से वापस लौटे। संयुक्त राज्य अमेरिका में फ्लोरिडा के तट पर अटलांटिक महासागर में अंतरिक्ष यान 'रेसिलिएंस' की लैंडिंग हुई। चारो यात्रियों ने पृथ्वी की परिक्रमा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से 100 मील ऊंचाई वाली एक कक्षा से तीन दिनों तक की। स्पेसएक्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुआ लिखा 'पृथ्वी पर आपका स्वागत है इंस्पिरेशन-4'।स्पेसएक्स का यह यात्रा सफल रहा।