
फोटो: DNA India
सर्दी के मद्देनजर दिल्ली में जारी हुआ येलो अलर्ट
पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड का सितम जारी है। इसके चलते ही मौसम विभाग ने जनवरी 15 को दिल्ली में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 और अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना है। ठंड के साथ बारिश की भी संभावना बनी हुई है। इसके अलावा जनवरी 15 को दिल्ली का AQI 339 दर्ज किया गया। जो बेहद खराब श्रेणी में आता है।