श्रीकांत त्यागी मामले में पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज, छह हुए सस्पेंड
नोएडा की सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी करने वाले नेता श्रीकांत त्यागी के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में ढिलाई बरतने वाले छह पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। वहीं महिला की सुरक्षा के मद्देनजर उसे दो सुरक्षाकर्मी भी मुहैया कराए गए है। आरोप है कि उसने महिला के साथ अभद्र भाषा और व्यवहार किया था।