श्रीलंका के संकट पर बोले पूर्व राष्ट्रपति कहा- देश में बने नई सरकार
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने पोलोन्नारुवा में अपनी पार्टी द्वारा आयोजित मई दिवस रैली को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीलंका में अब चुनाव होना चाहिए देश एक बड़ी त्रासदी का सामना कर रहा है। मैं देश में नई सरकार बनाना चाहता हूं। और हम यह करेंगे।' यहां तक पूर्व राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि जब देश में हजारों की संख्या में लोग संकट में हैं तो वह घर पर नहीं रह सकते।