श्रीलंका में बढ़ी कुपोषण की समस्या, खाद्य पदार्थों का संकट : यूनिसेफ
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष के मुताबिक श्रीलंका में गंभीर खाद्य संकट पैदा हो गया है। यहां खाद्य पदार्थों की कमी के कारण कुपोषण की समस्या में बढ़ोतरी हुई है। यूनिसेफ के मुताबिक गरीब लड़के और लड़कियों को इससे सबसे अधिक नुकसान हुआ है। दक्षिण एशिया के लिए यूनिसेफ के क्षेत्रीय निदेशक, जॉर्ज लारिया-अडजेई के मुताबिक खाद्य असुरक्षा के कारण श्रीलंका में गंभीर सामाजिक समस्याएं पैदा हो गई है। इस कारण गरीबी, बीमारी और मृत्यु में बढ़ोतरी हो सकती है।