स्टार क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी जनवरी में करेंगे शादी
भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी वर्ष 2023 में शादी के बंधन में बंधेंगे। ये जानकारी बीसीसीआई के सूत्र की ओर से मिली है। माना जा रहा है कि टी20 वर्ल्डकप के बाद टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी। इसके बाद यानी जनवरी में दोनों ने शादी का फैसला किया है। दोनों की शादी महाराष्ट्र में होगी। शादी के लिए वेन्यू भी फाइनल किया जा चुका है।