
फोटो: NCR News
सुखबीर सिंह बादल ने सीएम चन्नी को माफिया और केजरीवाल को तानाशाह बताया
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चरम पर है। अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कांग्रेस बिल्कुल खत्म हो गई है। पंजाब को एक बढ़िया सरकार चाहिए। कैप्टन ने साढ़े चार साल बर्बाद किए। सबसे बड़ा माइनिंग माफिया चन्नी हैं। उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल तानाशाह है। पोस्टर में केजरीवाल की फोटो लगी है। किस पर भरोसा करें केजरीवाल या भगवंत मान पर, जो डम्मी हैं।