शूटर मनु भाकर के क्वालिफिकेशन राउंड में उनकी पिस्टल ने दिया धोखा
भारत की युवा शूटर मनु भाकर टोक्यो ओलिंपिक फाइनल में पहुंचने से 2 अंक पीछे रह गईं। नेशनल राइफल संघ के अधिकारी ने मनु की पिस्टल में तकनीकी खराबी की बात मानी है। मनु ने क्वालिफिकेशन के पहले राउंड में 98 पॉइंट हासिल किए। दूसरे राउंड में उनकी पिस्टल में खराबी आ गई। इसके करीब 5 मिनट बाद उनकी पिस्टल ठीक हुई। उन्होंने दूसरे राउंड में 95, तीसरे 94, चौथे 95, पांचवें 98 और छठे राउंड में 95 अंक बनाए।