स्वरसम्राज्ञी लता मंगेशकर का 92 वर्ष की उम्र में निधन
स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में मुंबई में फरवरी छह को निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी है। उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर के निधन से देश को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। उनके संगीत के जरिए सदियों तक उन्हें याद किया जाएगा। बता दें कि लता मंगेशकर को कोविड 19 संक्रमण के कारण जनवरी आठ को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।