
फोटो: Latestly
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने कहा: देश में जल्द शुरू होंगी 5जी सेवाएं
आज स्वतंत्रता दिवास के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश में बहुत जल्द ही नयी पीढ़ी की 5जी सेवाएं शुरू हो जाएँगी। मोदी ने नए भारत की चुनौतियों के लिए मेड-इन-इंडिया प्रौद्योगिकी समाधान पर भी जोर देते हुए कहा कि, यह प्रौद्योगिकी-दशक (टेकड) भारत का है और डिजिटल प्रौद्योगिकी हर क्षेत्र में सुधार लाने जा रही है। इसके अलावा मोदी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ भी पूरे जोश के साथ लड़ने का संकल्प लिया।