SBI CBO भर्ती 2021: जारी हुई 1226 पदों के लिए अधिसूचना, जल्द करें आवेदन
भारतीय स्टेट बैंक, सर्किल आधारित अधिकारी या एसबीआई सीबीओ भर्ती 2021 अधिसूचना दिसंबर 8, 2021 को जारी की गई है। 1226 रिक्तियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज दिसंबर 9 से आधिकारिक वेबसाइट – sbi.co.in पर शुरू हो गई है। SBI CO भर्ती 2021, 3 चरणों में होगी - ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग और साक्षात्कार। प्रत्येक चरण में, उम्मीदवारों को उस दौर में प्राप्त योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।