SpaceX का राॅकेट स्टारशिप S9 लैंडिंग के वक्त हुआ क्रैश, दूसरी बार प्रयास रहा विफल
अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी SpaceX का स्टारशिप S9 कुल 10 किलोमीटर हवाई मार्ग तय करने के बाद लैंडिंग के दौरान संतुलन खोकर धरती पर क्रैश हो गया। भविष्य में मंगल और चंद्रमा ग्रहों पर यात्रा के लिए बनाया गया स्टारशिप तीन महीने में दो बार क्रैश हुआ है। इससे पहले दिसंबर 10 -2020 को स्टारशिप S8 भी दस किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद क्रैश हो गया था। हालांकी SpaceX प्रमुख एलन मस्क ने कहा है कि, " यह प्रयोग है। हम सभी और प्रयास करेंगे।"