तालिबान का नया फरमान, टीवी नाटकों में नहीं दिखेंगी महिलाएं
अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार के सत्ता में आने के बाद महिलाओं पर लगातार अत्याचार जारी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस कड़ी में तालिबान सरकार ने महिलाओं के खिलाफ एक और आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार अब अफगानिस्तान में महिलाएं टीवी नाटकों में काम नहीं कर सकेंगी। इसी तरह टीवी चैनलों में काम करने वाली महिला पत्रकारों के लिए हेडस्कार्फ पहनना अनिवार्य होगा। अफगानिस्तान में अब विदेशी फिल्मों को भी प्रसारित नहीं किया जा सकेगा।