
फोटो: The Gaurdian
तालिबान ने अफगानिस्तान में लागू किया शरिया कानून, 7वीं कक्षा के बाद लड़कियों की शिक्षा बंद
तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता संभालने के एक वर्ष के भीतर ही महिला विरोधी सख्त शरिया कानून को देश में कड़ाई से लागू करना शुरू कर दिया है। तालिबान ने 7 वीं कक्षा के बाद लड़कियों के स्कूल जाने पर पाबंदी लगा दी है। तालिबान अब सरकारी दफ्तरों से महिलाओं को निकाल रहा है। अब इन दफ्तरों में बस पुरुष ही काम कर पाएंगे। साथ ही महिला के लिए बनाये गए घरेलू हिंसा कानून को भी खत्म कर दिया गया है।