टाटा स्टील प्लांट में विस्फोट, तीन घायल: जमशेदपुर
कंपनी के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि टाटा स्टील प्लांट में मई 7 शनिवार को गैस पाइपलाइन में विस्फोट होने से तीन लाग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि विस्फोट सुबह करीब 10.20 बजे हुआ और घायल कर्मचारियों को टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है।