तेजस्वी का विपक्ष पर निशाना, भाजपा को बताया संविधान का हत्यारा
बिहार में बीते दिनों विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव हुआ है और ऐसे मौके पर भी राजद नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा व जदयू पर हमला करने का मौका नहीं छोड़ा है। तेजस्वी ने भारतीय जनता पार्टी को लोकतंत्र की हत्या करने वाला बताया है वहीं जदयू को जनता को छलने वाला बताया है। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा अपने कदम संवैधानिक तरीके से नहीं लेती है और यह संविधान की हत्या है। बता दें की भाजपा नेता सुशील मोदी ने भी राजद प्रमुख लालू यादव पर निशाना साधा था।