
फोटो: India Today
टी20 वर्ल्ड कप में मेंटरशिप के लिए कोई फीस नही लेंगे महेंद्र सिंह धोनी
हाल ही में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए टीम इंडिया का मेंटर बनाया गया था। अब महेंद्र सिंह धोनी ने यह एलान किया है कि वो इस काम के लिए कोई भी फीस नही लेंगे। इसकी जानकारी बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने दी। इसके साथ जय शाह ने बीसीसीआई की ओर से एमएस धोनी का शुक्रिया भी किया है। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत अक्टूबर 17 से ओमान में होगी।