टीएमसी में शामिल हुए कांग्रेस के 12 विधायक: मेघालय
मेघालय में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। मेघालय में कांग्रेस के 12 विधायक अपनी पार्टी का साथ छोड़ टीएमसी में शामिल हो चुके हैं। इन 12 विधायकों में मेघालय के पूर्व सीएम मुकुल संगम का नाम भी शामिल है। मेघालय में कांग्रेस का पास अब सिर्फ छह विधायक ही बचे हैं। मेघालय में बड़े झटके के बाद कांग्रेस संगठन के महासचिव ने कहा कि इन तरह के प्रयासों से पार्टी कमजोर नहीं होगी।