तीन महीने के लिए तीन अंतरिक्ष यात्री जाएंगे नए स्पेस स्टेशन: चीन
चीन ने मई 31 को तीन महीने के लिए तीन अंतरिक्ष यात्रियों को नए स्पेस स्टेशन पर भेजने की घोषणा की है। ग्लोबल टाइम्स के अनुसार तियांझू-2 को चीन ने पहले अंतरिक्ष केंद्र की आपूर्ति मिशन के लिए लांच कर दिया है। तकनीकी कारणों की वजह से इसे एक महीने की देरी से लांच किया गया है। गौरतलब है कि, इसी महीने चीन ने मंगल ग्रह की सतह पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की है।