टीवी शो रामायण के एक्टर चंद्रशेखर का हुआ निधन
बॉलीवुड के एक्टर चंद्रशेखर का निधन हो गया है। उन्होंने टीवी शो रामायण में आर्य सुमंत का किरदार निभाया था। चंद्रशेखर का निधन जून 16 को हुआ। चंद्रशेखर के बेटे अशोक ने बताया, "पिता जी नींद में ही चल बसे। उन्हें स्वास्थ से संबंधित कोई परेशानी नहीं थी "। उन्होंने एक्टिंग के साथ कई फिल्मों को प्रोड्यूस औऱ डायरेक्ट भी किया। उनकी 1994 में आई सुपरहिट फिल्म चा चा चा काफी पसंद की गई थी।