
फ़ोटो: Thebridge.in
टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया
भारतीय पुरुष हॉकी टीम का टोक्यो ओलंपिक 2020 में शानदार आगाज़ हुआ है। भारतीय टीम ने पूल ए के मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर पहली जीत दर्ज की। भारत की ओर से रुपिंदर पाल सिंह ने एक जबकि हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए। जिससे भारत को न्यूजीलैंड पर यह बढ़त हासिल हुई। मैच के अंतिम पलों में न्यूजीलैंड ने काफी आक्रामक खेल दिखाया लेकिन वो भारत की रक्षा पंक्ति को भेदने में असफल रही।