टोक्यो ओलंपिक: भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा खेलों का महाकुंभ
जापान की राजधानी टोक्यो में जुलाई 23 को 32वें ओलंपिक खेलों का उद्घाटन किया जाएगा। भारतीय समयानुसार यह उद्घाटन समारोह शाम 4:30 से शुरू होगा, उद्घाटन समारोह में भारत की ओर से 22 खिलाड़ी और छह अधिकारी शामिल होंगे। खेलों के इस महाकुंभ में भारत के 127 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कोविड को ध्यान में रखते हुए यह समारोह और खेल स्पर्धाएं बिना दर्शकों के आयोजित की जा रहीं हैं।