
फोटो: Evovle MMA
तोक्यो ओलंपिक में खेलने के लिए शुरू होगा विश्व ओलंपिक क्वालीफायर
विश्व ओलंपिक क्वालीफायर में मई 6 को 11 भारतीय पहलवानों समेत तीन बार के राष्ट्रमंडल चैंपियन अमित धनखड़ तोक्यो खेलों के लिये क्वालीफाई करने मैदान में उतरेंगे। राष्ट्रीय चैंपियन संदीप सिंह मान के खराब प्रदर्शन के बाद धनखड़ को ट्रायल का मौका दिया गया है, जिसमें उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया है। बता दें, तोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई करने का यह अंतिम मौका है। वहीं, महिला के 53 किलो वर्ग में विनेश फोगाट पर सबकी निगाहें टिकी होंगी।