टोक्यो पैरालिंपिक 2020: योगेश कथुनिया ने डिस्कस थ्रो में जीता रजत पदक
टोक्यो पैरालंपिक में योगेश कथुनिया ने पुरुषों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा के फाइनल में अपनी शानदार जीत के साथ भारत को रजत दिलाया है। दरअसल, योगेश कथुनिया ने F56 कैटेगरी में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने इस सफलता को हासिल करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। दरअसल, योगेश ने 44.38 मीटर की दूरी नापकर टोक्यो पैरालिंपिक में देश को सिल्वर दिलाया। यह इस बार टोक्यो पैरालिंपिक में भारत का 5वां पदक है।