टोक्यो पैरालंपिकः सुमित अंतिल ने भाला फेंक में जीता गोल्ड मेडल
टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत ने अगस्त 30 को एक और स्वर्ण पदक जीत लिया है। जैवलिन थ्रो में सुमित अंतिल ने 68.55 मीटर थ्रो कर गोल्ड मेडल व विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले अवनि लखेड़ा ने दस मीटर एयर राइफल पिस्टल में गोल्ड मेडल व देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर ने अपने क्षेत्रों में रजत और कांस्य पदक हासिल किया। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह दूसरा गोल्ड मेडल है।