ट्रैफिक पुलिस ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मुंबई दौरे को लेकर जारी की एडवाइजरी
मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुंबई दौरे के मद्देनज़र एडवाइज़री जारी की है। एडवाइजरी के मुताबिक अमित शाह के दौरे को देखते हुए सितंबर 4 और 5 मुंबई के कई इलाको में यातायात बाधित रहेगा। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, सितंबर 4 को सुबह 9 बजे से रात 10.30 बजे तक सहार, बांद्रा (पूर्व), वर्ली सी लिंक, हाजी अली, केम्प्स कॉर्नर, मालाबार हिल और बाबुलनाथ में यातायात की गति धीमी रहेगी।