
फोटो: India TV News
त्रिपुरा चुनाव 2023: सभी 60 सीटों पर शुरू हुए मतदान
त्रिपुरा में आज राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। इस बार, राज्य में भाजपा, कांग्रेस और सीपीआई (एम) के बीच त्रिकोणीय लड़ाई देखी जा रही है। 3,337 मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगा और परिणाम दो मार्च को घोषित किए जाएंगे। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने भी बोरडोवली विधानसभा क्षेत्र के महारानी तुलसीबती गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के बूथ नं.16 में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान किया।