
फोटो: Scroll.in
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लब कुमार देब हुए कोरोना संक्रमित
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब कोरोना के शिकार हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। उन्होंने कहा कि मेरी कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है जिसके बाद मैंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। बिप्लब ने सबको कोरोना सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। भारत में कोरोना का कहर जारी है और लगातार लोगो को अपनी चपेट में ले रहा है। इससे पहले भाजपा नेता सुनील बंसल और विधायक रविन्द्र जायसवाल भी संक्रमित पाए गए हैं।