
फ़ोटो: MyTimes
TikTok की भारत में हो सकती है जल्द एंट्री, मूल कंपनी ने दायर किया ट्रेडमार्क
TikTok को पिछले साल भारतीय बाजार में बैन कर दिया गया था, जिसके बाद यूजर्स को काफी निराशा हुई थी। TikTok जल्द ही भारत में वापसी की तैयारी कर रहा है। TikTok की मूल कंपनी Bytedance ने इसके लिए ट्रेडमार्क दायर किया है। लेकिन इस बार TikTok एक नए नाम से भारत में एंट्री करेगा। TikTok इस बार भारत में 'TickTock' नाम से दस्तक दे सकता है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है।