
फोटो: India TV News
UGC NET 2023: दिसंबर 2022 के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in पर अपने प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 'नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 21, 22, 23 और 24 फरवरी 2023 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 57 विषयों के लिए UGC NET दिसंबर 2022, चरण- I आयोजित कर रही है। उम्मीदवारों को उनके शहर और उनकी परीक्षा की तारीख के बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया है।