UNSC में पाक को करारी शिकस्त, भारतीय नागरिक को आतंकवादी घोषित करने के मंसूबे पर फिरा पानी
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक बार फिर पाकिस्तान को भारत के आगे मुंह की खानी पड़ी। UN में भारत का समर्थन करने वाले देश यूके, यूएस, फ्रांस और अल्बानिया ने भारतीय नागरिक को संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों की सूची में शामिल करने के पाकिस्तानी प्रयास को खारिज कर दिया है। इस्लामाबाद ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 समिति में गोविंद पटनायक दुग्गीवालसा को शामिल करने की योजना बनाई थी। पाकिस्तान सरकार का दावा था कि वह देश में आतंकवादी हमलों में शामिल थे।