UPTET 2021: आज जारी होंगे उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन यूपीटीईटी 2021 उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड, यूपीबीईबी द्वारा नवंबर 28, 2021 को किया जायेगा। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड देरी के बाद आज यानी नवंबर 19, 2021 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। UPTET 2021 परीक्षा का आयोजन COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। उम्मीदवार नवंबर 28 तक अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।