उत्तर भारत मे जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज़, 3 से 4 डिग्री तापमान में आएगी कमी
उत्तर भारत मे गर्मी से परेशान लोगो को कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज भी हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। आज और कल दिल्ली और पंजाब के कई हिस्सों में हल्की वर्षा होगी। इसी तरह उत्तर प्रदेश, बिहार के नेपाल से सटे हिस्से, बंगाल, झारखंड, ओडिशा में भी तेज मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने इन जगहों पर बिजली गिरने का अनुमान लगाया गया है।