उत्तर भारत मे सर्दी का दोहरा सितम, जनवरी 21 से दिल्ली में बारिश की आशंका
दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत शीतलहर और कोहरे की दोहरी मार झेल रहा है। हालांकि दिल्ली में जनवरी 20 को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। लेकिन सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही दिल्ली समेत छह राज्यो में जनवरी 21 से अगले तीन दिन बारिश की भी आशंका है। वहीं पहाड़ो पर भी एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। मशहूर पर्यटन स्थल औली में जबरदस्त बर्फबारी जारी है।