उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 की आरक्षण सूची जारी
उत्तरप्रदेश शासन ने प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम आरक्षण सूची जारी कर प्रस्तावित सूची पर मार्च 8 तक आपत्तियां मांगी हैं, वहीं अंतिम सूची का प्रकाशन 13 एवं मार्च 14 को किया जाएगा। पंचायती राज के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने मीडिया के समक्ष सूबे के 75 जिलों में जिला-पंचायत अध्यक्ष, 826 विकास खंडों में प्रमुख क्षेत्र-पंचायत और 58,194 ग्राम-पंचायतों में ग्राम प्रधानों के चुनाव के लिए अनुसूचित जाति, पिछड़ा संवर्ग और महिला के अलावा सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित कोटे की सूची जारी की है।