
फोटो National Herald
उत्तराखंड त्रासदी पर बोले संयुक्त राष्ट्र महासचिव, हर संभव मदद के लिए तैयार हम
संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान जारी कर उत्तराखंड में हिमस्खलन की चपेट में आने से आई भारी बाढ़ के मद्देनजर भारत को मदद देने की पेशकश की है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने कहा कि "रविवार को भारत के उत्तराखंड राज्य में ग्लेशियर फटने और बाद में बाढ़ आने के कारण जान माल की हानि और दर्जनों लोगों के लापता होने का उन्हें गहरा दुख है।" इस हादसे में अभी तक 10 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं।