
फ़ोटो: Telegraph
विदेशी आयातकों ने अधिक कीटनाशक का हवाला दे भारत की चाय की खेप लौटाई
विदेशी आयातकों ने भारत की चाय की खेप को यह कहते हुए लौटा दिया है कि इसमें तय मात्रा से अधिक कीटनाशक हैं। इससे भारतीय निर्यातकों के लक्ष्य को धक्का लगा है। इस साल उनका लक्ष्य 30 करोड़ किलो चाय निर्यात करना है। भारतीय चाय निर्यातक संघ के अध्यक्ष अंशुमान कनोरिया ने यह जानकारी दी। गौरतलब है श्रीलंका में पैदा हुई परिस्थितियों के कारण वहां से चाय का निर्यात घट गया है जिसका लाभ भारत के व्यापारी उठाना चाह रहे हैं।