विधानसभा चुनाव 2023: कल मेघालय में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल अपने मेघालय दौरे के दौरान शिलांग में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। अर्नेस्ट मावरी ने जानकारी देते हुए बताया कि, "14 फरवरी को, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिलांग का दौरा किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल शिलांग जाएंगे। वह पश्चिम शिलांग और पिनथोरुमखरा में दो चुनाव प्रचार रैलियों को संबोधित करेंगे।" बता दें कि, फरवरी 27 को मेघालय विधानसभा की 60 सीटों पर चुनाव होंगे।