विलुप्त होते समुद्री जीव को बचाएगी तमिलनाडु सरकार
तमिलनाडु सरकार ने समुद्री गाय( सी काऊ) को बचाने के लिए फॉरेस्ट बजट के तहत समुद्री संरक्षण रिजर्व स्थापित करने की घोषणा की है। विधानसभा में वन मंत्री के रामचंद्रन का कहना है कि मन्नार की खाड़ी और पाल्क खाड़ी क्षेत्र में इस रिजर्व को बनाया जाएगा। दरअसल समुद्री प्रदूषण, जगह की कमी और समुद्री घास को होने वाले नुकसान के कारण समुद्री गायों को विलुप्त होने का खतरा मंडरा रा है।