
फोटो: Wikipedia
विलुप्त माना जा रहा गैलापागोस का विशालकाय कछुआ अभी भी अस्तित्व में
गैलापागोस कन्ज़र्वेंसी के अनुसार 112 साल पहले विलुप्त घोषित गैलापागोस का विशालकाय कछुआ अभी भी अस्तित्व में है। इक्वेडोर ने इस बात की पुष्टि की है। गैलापागोस नेशनल पार्क और गैलापागोस कंजरवेंसी के एक संयुक्त अभियान में इस मादा कछुए को ढूंढा गया था। इससे पहले कछुओं की इस विशाल प्रजाति के जीव को 1906 में मृत पाया गया था, येल विश्वविद्यालय के आनुवंशिकीविदों के अनुसार यह दोनों ही कछुए एक ही प्रजाति से सम्बन्ध रखते हैं।