विंबलडन पर होंगी नोवाक जोकोविच की नजरें
दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच जुलाई 11 को विंबलडन चैंपियनशिप अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। उनकी कोशिश मुकाबला जीतकर रिकॉर्ड 20वां ग्रैंडस्लैम अपने नाम करने पर होगी। उनका मुकाबला माटेओ बेरेटिनी के खिलाफ है। अगर वो मुकाबला जीतते हैं तो रोजर फेडरर और राफेल नडाल के साथ सबसे अधिक सिंगल ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली खिलाड़ी बन जाएंगे। इस समय वो शानदार फॉर्म में है।