विराट कोहली के 20 करोड़ फॉलोअर्स हुए, इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो होने वाले खिलाड़ी बने
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। सोशल मीडिया पर विराट की फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। वो दुनिया के पहले क्रिकेटर और पहले भारतीय हैं, जिसने से उपलब्धि हासिल की है। दुनिया में क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले नंबर और लियोनल मेसी दूसरे नंबर पर आते हैं। बता दें कि खराब फॉर्म के कारण विराट कोहली को आगामी साउथ अफ्रीका सीरीज में खेलने से आराम दिया गया है।