विश्व संस्कृति महोत्सव 2023 की मेजबानी करेगा वाशिंगटन डीसी
आयोजक आर्ट ऑफ लिविंग ने घोषणा करते हुए कहा कि अमेरिकी राजधानी में चौथा विश्व सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया जाएगा। ऐतिहासिक नेशनल मॉल में सितंबर 29 से अक्टूबर 1 तक तीन दिवसीय मेगा इवेंट में कई विश्व नेताओं और दुनिया भर के सैकड़ों और हजारों लोग हिस्सा ले सकते है। विश्व संस्कृति महोत्सव के पिछले तीन संस्करण का आयोजन बेंगलुरु (2006), बर्लिन (2011) और नई दिल्ली (2016) में किया गया था।