
फोटो: CNBC
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना काल में सेवाएं देने वाली आशा कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
आशा कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण काल में दी गई सेवाओं को अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सम्मानित किया है। संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने वैश्विक स्तर पर संगठन को आगे बढ़ाने और क्षेत्रीय मुद्दों पर काम करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को ये सम्मान दिया है। संगठन ने 10 लाख महिला आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ने और लोगों की देखभाल करने के लिए सम्मानित किया है।