विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना प्रतिबंध शीघ्र हटाने पर भारत को दी चेतावनी
विश्व स्वास्थ्य संगठन चीफ टेड्रॉस अधानोम गेब्रयासस ने भारत को कोरोना प्रतिबंध जल्द हटाने पर चेतावनी दिया है। उन्होंने बताया कि "डेल्टा वरिएंट सहित अन्य 'चिंताजनक' वैरिएंट्स के बढ़ते संक्रमण की वजह से प्रतिबंध हटाना खतरनाक हो सकता है। जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगाई है उनके लिए कोरोना प्रतिबंधों में ढील से समस्या हो सकती है"। कोरोना की दूसरी लहर से 2 महीने परेशान होने के बाद प्रतिबंध हटाने की प्रक्रिया भारत में शुरु कर दी गई है।