
फोटो: Wikipedia
वीवो इंडिया ने कस्टम ड्यूटी में छेड़छाड़ कर 2217 करोड़ की टैक्स चोरी
मोबाइल कंपनी वीवो इंडिया पर 2217 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप लगा है।डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की एक जांच में यह बात सामने आई है। कागजातों से पता चलता है कि वीवो इंडिया ने मोबाइल फोन बनाने के लिए कुछ आइटम्स आयात किए, लेकिन कस्टम ड्यूटी में इसकी जानकारी गलत दी गई। कंपनी ने प्रोडक्ट से जुड़ी सही जानकारी नहीं दी। गलत जानकारी देकर कस्टम ड्यूटी बचाई गई और इससे टैक्स चोरी को अंजाम दिया गया।