
फ़ोटो: Indiatoday
वसुंधरा नहीं बल्कि पीएम मोदी के नाम पर चुनाव लड़ेगी भाजपा: राजस्थान
राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है। पुनिया ने कहा -" विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भाजपा का चेहरा नहीं होंगी। पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनावी मैदान में उतरेगी।" बता दें कि वसुंधरा समर्थकों को पार्टी का यह फैसला पसंद नहीं आ रहा है और पार्टी में गुटबाज़ी शुरू हो गई है।