योगी सरकार ने 788 माफियाओं के 6 अरब से ज्यादा की संपत्ति की कुर्क, 62 नए माफियाओं की लिस्ट तैयार
योगी सरकार के पहले कार्यकाल से अबतक इनकी 6 अरब से अधिक की अपराध से अर्जित अवैध सम्पत्ति प्रदेश भर में कुर्क की गई है। इसके बाद सरकार उन माफियाओं की सूची तैयार कर रही है जो इस कार्रवाई की जद से बाहर रह गए थे। इसमें 62 माफियाओं को लिस्टेड किया गया हैं। जल्द ही इनकी भी प्रॉपर्टी पर सरकार का बुलडोजर चलेगा। ADG ने बताया की मार्च से मई 2022 तक 788 कुख्यात अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है।