यूक्रेन फ्लाइट के लिए भारत ने हटाए कई प्रतिबंध
केंद्र सरकार ने भारत और यूक्रेन के बीच उड़ान सेवाओं पर लगे प्रतिबंधों को हटा लिया है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही तनावपूर्ण स्थिति के मध्य एयर बबल सिस्टम हटाया गया है। अब सामान्य फ्लाइट और चार्टर फ्लाइट चलाई जाएंगी। भारतीय विमानन मंत्रालय ने फ्लाइट संख्या बढ़ाने को कहा है। नागर विमानन मंत्रालय और विदेश मंत्रलाय हालातों पर नजर बनाए हुए है।